अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रिपोर्टर अबरार पठान  निजी हॉस्पिटल में अपेंडिस मरीज के पेट में चीरा लगाने के बाद बिना ऑपरेशन किए पेट सिलने का अनोखा मामला सामने आया  

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर अबरार पठान 

निजी हॉस्पिटल में अपेंडिस मरीज के पेट में चीरा लगाने के बाद बिना ऑपरेशन किए पेट सिलने का अनोखा मामला सामने आया  

 

खरगोन। शहर के परसाई कॉलोनी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अपेंडिस मरीज के पेट में चीरा लगाने के बाद बिना ऑपरेशन किए पेट सिलने का अनोखा मामला सामने आया है।

सोमवार को मरीज के परिजनों ने इस मामले में अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। मरीज के पति जयराम ने बताया कि उनकी पत्नि मंगलीबाई को पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉ. डीएस सोलंकी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने सोनोग्राफी सहित अन्य जांचे कराई, इसके बाद ऑपरेशन किया। चीरा लगाने के बाद कहा कि अपेंडिस नही बल्कि कैंसर है। इसके बाद डॉक्टर ने वापस पेट सील दिया। जयराम सहित बेटे सुनील और गुडा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अपेंडिस नही था जो जांच में चिकित्सक ने क्या पाया और फिर ऑपरेशन के लिए पेट में चीरा क्यों लगाया।

अब इंदौर ले जाने की बात कह रहे है, हम गरीब, मजदूर परिवार के लोग है। वहीं डॉ. सोलंकी का कहना है की सोनोग्राफी कराने एवं परीक्षण के दौरान अपेंडिस के लक्षण सामने आए थे। जब ऑपरेशन किया गया तो, पेट में गठान नजर आई, जो अपेंडिस नही था। यह गठान कैंसर के कारण होना प्रतीत हुई, जिसके चलते उसे बिना छेड़े परिजनों को दिखाने के बाद पेट वापस सील दिया। परिजनों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी है।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment