अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

वन विभाग वन वृत्त खंडवा द्वारा 28वीं वनवृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खंडवा वन वृत्त में आयोजित  रिपोर्ट अबरार पठान

WhatsApp Group Join Now

वन विभाग वन वृत्त खंडवा द्वारा 28वीं वनवृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खंडवा वन वृत्त में आयोजित 

रिपोर्ट अबरार पठान

खरगोन वन विभाग वन वृत्त खंडवा द्वारा 28वीं वनवृत्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खंडवा वन वृत्त में आयोजित की गई जिसमें खरगोन सेंधवा, बड़वानी, बड़वाह, बुरहानपुर एवं खंडवा वन मंडल के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

जिसमें खरगोन वन मंडल की जांबाज खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल एवं 18 सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाते हुए प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक19 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्थान बनाया इस अवसर पर जिला वन मंडल अधिकारी रमेश राठौड़ ने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक बधाई दी एवं भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की l

उक्त प्रतियोगिता में माधव डाबर ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया राहुल सिंह चौहान ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया लक्ष्मण मुजाल्दे ने 100 एवं 200 मीटर में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किया, सुभाष किराड़े ने 800,1500 मीटर पैदल चाल में दो स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया,साथी खिलाड़ी अजय गुप्ता ने सीनियर वेटरन्स ग्रुप में 100मीटर, 200मीटर दौड़, 400मीटर पैदल चाल, गोला फेंक एवं हाई जंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 मेडल पर कब्जा जमाते हुए प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल प्राप्त किए।

कार्यक्रम के आरम्भ में जिला वनमण्डल अधिकारी खरगोन रमेश राठौर ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु एवं खेल भावना के साथ खेलने के लिए एवं आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सेंधवा बड़वानी डीएफओ आई एस गड़रिया ने भी गोला फेंक एवं भाला फेंक में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment