रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अवैध पार्किंग वसूली का मामला गरमाया जनपद अध्यक्ष जैतहरी के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन, बैरिकेड्स हटाने व सत्यापन की मांग

---Advertisement---

रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर अवैध पार्किंग वसूली का मामला गरमाया

जनपद अध्यक्ष जैतहरी के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन, बैरिकेड्स हटाने व सत्यापन की मांग

अनूपपुर। रेलवे स्टेशन अनूपपुर के दक्षिणी छोर, प्लेटफॉर्म क्रमांक 3-4 की ओर अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूले जाने के आरोपों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है इस संबंध में जनपद पंचायत जैतहरी अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्टेशन परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाकर अवैध रूप से शुल्क वसूली की जा रही है बाहरी व्यक्तियों द्वारा बिना वैध परिचय पत्र के पार्किंग शुल्क लिए जाने से आम यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पार्किंग स्थल एक ही स्थान पर अधिकृत रूप से संचालित किया जाए, वसूली करने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाए तथा अवैध बैरिकेड्स तत्काल हटाए जाएं

यह ज्ञापन मुख्य स्टेशन अधीक्षक एम.पी. शर्मा को उनकी उपस्थिति में सौंपा गया इस अवसर पर पार्सल अधीक्षक जयंतो दास, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका जीवेन्द्र सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम खेलावन राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment