अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने 1 दिसम्बर को नेशनल हाइवे खलघाट टोल नाके पर विशाल जमावड़ा का एलान किया रिपोर्टर अबरार पठान

WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने 1 दिसम्बर को नेशनल हाइवे खलघाट टोल नाके पर विशाल जमावड़ा का एलान किया

रिपोर्टर अबरार पठान

खरगोन। सीसीआई की कपास खरीदी पंजीयन प्रक्रिया सहित भूमि अधिग्रहण मुआवजा चार गुना करने जैसी मांगो को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने 1 दिसम्बर को नेशनल हाइवे खलघाट टोल नाके पर विशाल जमावड़ा का एलान किया है। इस आंदोलन में चार जिलों के हजारो किसानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा।

किसानों के आंदोलन की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन रूठे किसानों को मनाने के भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक यह प्रयास नाकाफी साबित हुए है। शुक्रवार को महासंघ पदाधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति मीडिया से साझा की।

महासंघ के गोपाल पाटीदार ने बताया चार सूत्रीय मांगों को लेकर शासन- प्रशासन से सम्पर्क कर आवेदन, निवेदन, धरना- ज्ञापन किया गया। प्रशासन ने केवल झूठे आश्वासन देकर किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की, जिससे किसान आक्रोशित है। शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री से प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। इस बैठक के बाद आंदोलन को अंतिम रूप दिया जाएगा

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment