24 घंटे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
बिजुरी। थाना बिजुरी क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी कर पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
घटना के अनुसार 08 नवंबर की रात फरियादिया अपने परिजनों के साथ ग्राम कनईटोला में पसनी कार्यक्रम में शामिल हुई थी। रात हो जाने एवं साधन उपलब्ध न होने के कारण वह वहीं रुक गई। देर रात आरोपी रवि वंसल निवासी लोहसरा द्वारा उसे घर छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाया गया।
रास्ते में लोहसरा स्थित अजय केवट के तालाब के पास आरोपी ने मोटरसाइकिल रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
फरियादिया की शिकायत पर थाना बिजुरी में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(1), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर तुरंत कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे अल्प समय में ही सकूनत से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक मानमत टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक प्रभाकर पटेल, आरक्षक लक्ष्मण डांगी, रामनिवास गुर्जर तथा संगम तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही


















