अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना रामनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , अवैध स्मैक रखने वाला गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

थाना रामनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , अवैध स्मैक रखने वाला गिरफ्तार

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 12 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जो स्मैक (ब्राउन शुगर) का अवैध विक्रय करने की फिराक में था तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.04 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान चंचल गुप्ता उर्फ सनी उर्फ चार्ली (28 वर्ष), निवासी गोपाल पंडाल, राजनगर थाना रामनगर के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 304/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

 

थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ वह कहाँ से लाया और किन लोगों को आपूर्ति करने वाला था

 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई अशोक सिंह, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी, अमित पटेल, निरंजन खलखो, राहुल प्रजापति, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं अनुराग सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment