अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हाई स्कूल पिपरिया में निकाली गई रैली, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

WhatsApp Group Join Now

हाई स्कूल पिपरिया में निकाली गई रैली, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

 

एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पिपरिया प्राचार्य डॉ. विनोद पांडेय की निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाला गया। प्राचार्य डॉ पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामवासियों को इस यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया गया। तिरंगा हमारे देश की शान और हमारे स्वतंत्रता का परिचायक है।

यह हमारे मजबूत लोकतंत्र को बताता है कि हम सभी भारत के लोग एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए है जिससे छात्र-छात्राओं के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित हो।

इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न नारे लगाते हुए ग्राम के प्रमुख चौराहे पर एकत्रित हुए। रैली में प्रमुख रूप से उषा किरण सिंह, जरीना परवीन, अबुल कमर, शर्मिष्ठा दत्ता, कदम कुंवर प्रधान पाठक एवं संगीता तिवारी, गौरी शंकर सिंह और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment