अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कैम्पिंग गश्त के दौरान राजेन्द्रग्राम पुलिस ने 4 गिरफ्तारी वारंट किए तामील

WhatsApp Group Join Now

कैम्पिंग गश्त के दौरान राजेन्द्रग्राम पुलिस ने 4 गिरफ्तारी वारंट किए तामील

 

राजेन्द्रग्राम। पुलिस अधीक्षक मोहित उर रहमान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे.एन. मरकाम के मार्गदर्शन में थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने कैम्पिंग गश्त के दौरान 4 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तामील किए।

थाना प्रभारी पी.एस. कोल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरोपी रमेश कुमार पिता संतोष कुमार पनिका (उम्र 30 वर्ष), इन्द्रमणी महरा पिता भरेया महरा, धनराज सिंह पिता मुभवन सिंह निवासी डांकिया टोला तथा दिनेश संत पिता चमर्क संत निवासी हट्टोताला को माननीय न्यायालय से जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक अनुपम अवस्थी के साथ यादवेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश बेग, राजेश प्रसाद यादव और वीरेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment