गुमशुदा महिला को राजेन्द्रग्राम पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा
राजेन्द्रग्राम। थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने गुमशुदा महिला को तलाश कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। घटना के संबंध में मनमोहन सिंह, निवासी अमहाटोला थमरदर ने 7 फरवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी रानी 5 फरवरी 2021 की सुबह लगभग 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।
रिपोर्ट के आधार पर थाना राजेन्द्रग्राम में गुम इंसान क्रमांक 05/21 पंजीबद्ध कर महिला की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों और पतासाजी के बाद पुलिस ने महिला रानी को ढूँढ निकाला और आवश्यक समझाइश के बाद उसे 10 नवंबर 2025 को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक पी. सी. कोल, सजनि, दीपचंद बर्मन तथा आरक्षक प्रवीण अवले की सराहनीय भूमिका रही

















