गुमशुदा युवती को राजेन्द्रग्राम पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा
राजेन्द्रग्राम। थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने गुमशुदा युवती को तलाश कर परिवार के सुपुर्द किया है। घटना के संबंध में जगदीश प्रसाद केवटवार निवासी भलकोह, थाना बजाग जिला डिंडोरी ने 1 सितंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी सीमा 26 अगस्त 2021 को दोपहर लगभग 2 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है।
रिपोर्ट के आधार पर थाना राजेन्द्रग्राम में गुम इंसान क्रमांक 32/21 दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा निरंतर जांच और पतासाजी के दौरान परिर्वित नाम से रह रही सीमा को खोज लिया गया। पुलिस टीम ने उसे समझाइश देकर सुरक्षित रूप से 9 नवंबर 2025 को परिजनों के हवाले कर दिया।
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में निरीक्षक पी. सी. कोल, सजनि, दीपचंद बर्मन तथा आरक्षक प्रवीन अवले का महत्वपूर्ण योगदान रहा


















