राजेन्द्रग्राम पुलिस ने लापता महिला को 8 घंटे में किया बरामद
अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए लापता महिला को मात्र 8 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया।
घटना के अनुसार, ग्राम भैंसान टोला सरई पेटोरा करपा निवासी सुखराम लाल मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी परवर्तित नाम रानी 9 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्रग्राम में प्रकरण क्रमांक 224/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई।
पुलिस टीम ने खोजबीन कर महिला को 11 नवंबर की रात 8:15 बजे ग्राम लोहारा, जिला डिंडौरी से सकुशल बरामद किया। इस कार्य में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के निर्देशन में निरीक्षक पी.सी. कोल, उपनिरीक्षक दीपचंद वर्मन, आरक्षक बीरेंद्र सिंह व महिला आरक्षक लेखनवती की सराहनीय भूमिका रही।


















