राजेन्द्रग्राम पुलिस ने गुमशुदा बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
राजेन्द्रग्राम। थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र के ग्राम देवरीदादर के 45 वर्षीय लालमन बैगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र प्रवर्तित उर्फ राजा 10 अगस्त 2025 की सुबह बिना बताए घर से निकल गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अप.क्र. 183/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
लगातार प्रयासों के बाद 14 नवंबर 2025 की सुबह 08:15 बजे पुलिस ने बालक प्रवर्तित को ग्राम देवरीदादर से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के निर्देशन तथा निरीक्षक पी.सी. कोल व सउनि दीपचंद बर्मन की सराहनीय भूमिका रही


















