अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

रायपुर साहित्य उत्सव सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम : सतीश उपाध्याय रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में एमसीबी जिले का प्रतिनिधित्व

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने पुरखौती मुक्तांगन परिसर नया रायपुर में आयोजित रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में जिले का प्रतिनिधित्व किया। तीन दिवसीय इस भव्य साहित्यिक आयोजन की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह रहे।

साहित्य महोत्सव में सक्रिय सहभागिता के बाद लौटे साहित्यकार सतीश उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने हिंदी साहित्य को अनेक महान पुरोधा प्रदान किये हैं। उन्होंने पंडित लोचन प्रसाद पांडे, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और गजानन माधव मुक्तिबोध जैसे साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को सहेजना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।

रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 में देशभर के 118 साहित्यकारों ने 42 सत्रों में साहित्य, संस्कृति, लोकतंत्र और समाज से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। सतीश उपाध्याय ने इस आयोजन को सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम बताते हुए विनोद कुमार शुक्ल, श्यामलाल चतुर्वेदी, लाल जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव जैसे महान साहित्यकारों को समर्पित साहित्य मंडप की परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और साहित्य को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित काव्य-पाठ कार्यक्रम की भी उन्होंने विशेष प्रशंसा की।

महोत्सव के दौरान सतीश उपाध्याय ने साहित्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए समकालीन साहित्य, संस्कृति, लोकतंत्र और समाज से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही तथा युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।

अंत में श्री उपाध्याय ने रायपुर साहित्य उत्सव 2026 को साहित्यिक संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम बताया।

Leave a Comment