थाना जैतहरी व्दारा अवैध खनिज रेत परिवहन पर रेड कार्यवाही
दिनांक 13.10.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक स्वराज कंपनी ट्रेक्टर का चालक तिपान नदी से ट्रेक्टर की ट्राली मे रेत लोड कर परिवहन कर लाने वाला है l सूचना की तस्दीक एंव कार्यवाही हेतु मुखबिर के बताये उपरोक्त स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई l तिपान नदी से होते हुये खोली फाटक नदी पहुच मार्ग मे एक स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर नीले रंग ट्राली मे रेत भरा हुआ था l ट्रेक्टर को रूकवाकर चालक से नाम पता पूछने पर वह अपना नाम विकास सिंह राठौर पिता श्याम सुंदर राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी सिवनी थाना जैतहरी का बताया जिसके पास ट्रेक्टर ट्राली मे लोड 03 घन मीटर खनिज रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से अवैध खनिज अधिनियम के तहत उक्त ट्रैक्टर मय अवैध खनिज रेत के विधिवत जप्त कर मौके की कार्यवाही कर आरोपी चालक विकाश सिंह पिता श्यामसुंदर राठौर निवासी सिवनी थाना जैतहरी एवं वाहन मालिक लक्ष्मण राठौर के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है l
उक्त कार्यवाही मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय अनूपपुर के मार्गदर्शन मे थाना जैतहरी के थाना प्रभारी निरी. अमर वर्मा, सउनि. विनोद विश्वकर्मा, प्र. आर. 72 श्रीश्याम शुक्ला,प्र.आर. 165 संतोष जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही ।


















