अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा चोरी गई सुपर स्प्लेंडर सहित आरोपी गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से हुई थी वारदात

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर। थाना कोतमा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 04 कोतमा निवासी मोहम्मद इकबाल ने थाना कोतमा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने कोतमा रेलवे स्टेशन गया था। स्टेशन की सीढ़ियों के पास उसने अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 65 ZB 5429) खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी।

 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने बनियाटोला कोतमा निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद एनस को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

 

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नांबर शुक्ल, सहायक उप निरीक्षक कमलेश चौहान, आरक्षक अभय त्रिपाठी एवं आरक्षक स्वदेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment