अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नाबालिक बालिका 24 घंटे में दस्तयाब, थाना बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक–बालिकाओं को शीघ्र दस्तयाब करने के निर्देशों के पालन में थाना बिजुरी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 16 वर्ष 10 माह की नाबालिक बालिका को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।

 

28 नवंबर को सोमनाटोला निवासी फरियादी ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में थाना बिजुरी में अप. क्र. 382/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम ने सतत प्रयास करते हुए बालिका को सुरक्षित खोज निकाला।

 

कार्रवाई में मानिम टोप्पो, संगम तोमर सहित पुलिस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से परिजनों ने राहत की सांस ली

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment