बिजुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई हत्या का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
अनूपपुर जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के तहत बिजुरी पुलिस ने हत्या के एक मामले में 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया
घटना विवरण:
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 5 बजे ग्राम कोठी से एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची बिजुरी पुलिस ने मृतक की पहचान अब्दुल आजाद पिता जब्बार बख्श (उम्र 75 वर्ष), निवासी कोठी के रूप में की। निरीक्षण में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर थाना बिजुरी में अपराध क्रमांक 417/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में सामने आया कि मृतक अक्सर अपनी बकरियां आरोपी की बाड़ी की जमीन में चराने ले जाता था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता था इसी विवाद के चलते 15 दिसंबर को शाम करीब 4:40 बजे आरोपी राजू पाव पिता जग्गू पाव (उम्र 28 वर्ष), निवासी कोठी ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध की हत्या कर दी
विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया आरोपी के बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
इस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका
निरीक्षक विकास सिंह
सहयोगी पुलिसकर्मी:
प्रदीप अग्निहोत्री, बृजेश पाण्डेय, विश्वजीत मिश्रा, रवि सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, रामनिवास गुर्जर एवं अभिषेक शर्मा


















