अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भालूमाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : अड़ीबाजी और तोड़फोड़ के आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

भालूमाड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : अड़ीबाजी और तोड़फोड़ के आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पयारी में नीलकंठ कंपनी की कैम्पर वाहन को रोककर चालक से जबरन पैसे मांगने, गाली-गलौज एवं मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया।

घटना 09 नवंबर 2025 की है फरियादी राजनारायण पाठक, निवासी नीलकंठ कंपनी आमाडांड की शिकायत पर आरोपी विनय केवट उम्र 21 वर्ष एवं अमोल सिंह गोंड उम्र 25 वर्ष (दोनों निवासी पयारी नंबर 02) के विरुद्ध थाना भालूमाड़ा में अपराध क्रमांक 486/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

शिकायत मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतमा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया

इनकी रही मुख्य भूमिका

विपुल शुक्ला, मणिराज सिंह, रविशंकर गुप्ता, कृपाल सिंह एवं मोहित राणा की रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment