अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सीसी सड़क में भ्रष्टाचार की बू: फुलकोना पंचायत में निर्माण कार्य पर उठे सवाल

WhatsApp Group Join Now

सीसी सड़क में भ्रष्टाचार की बू: फुलकोना पंचायत में निर्माण कार्य पर उठे सवाल

अनूपपुर /जनपद पंचायत अनूपपुर (बदरा) — ग्राम पंचायत फुलकोना में बन रही सीसी सड़क वार्ड क्रमांक 19 सैतिनचुआ में ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों में रोष व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ग्राम के सरपंच को स्वयं इस कार्य की लागत और प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है।

 

जब हमारे संवाददाता ने सरपंच से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी मांगी, तो उन्होंने कहा, “मैं जनप्रतिनिधि हूं, लेकिन मुझे इस सीसी रोड के बारे में कुछ पता नहीं है। आप सचिव से बात कर लीजिए। लागत कितनी है, मुझे जानकारी नहीं है।”

सरपंच की यह असंवेदनशील प्रतिक्रिया सवालों के घेरे में है — क्या एक जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधि को अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी नहीं होनी चाहिए?

 

सूत्रों की मानें तो इस सड़क निर्माण में चोरी का रेता उपयोग हो रहा है, और कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। यह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं पंचायत निर्माण कार्य के पारदर्शिता नियमों का उल्लंघन है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि न तो इस कार्य का कोई सार्वजनिक उद्घाटन हुआ, न ही इसकी लागत, स्वीकृति क्रमांक, ठेकेदार का नाम, कार्य की समयसीमा जैसी जानकारी कहीं प्रदर्शित की गई है। यह संदेह उत्पन्न करता है कि निर्माण कार्य में प्रशासनिक और स्थानीय स्तर पर मिलीभगत हो सकती है।

 

प्रशासन बना मूकदर्शक?

 

अब तक प्रशासन की ओर से भी इस कार्य की कोई जांच या निगरानी नहीं की गई है। यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं स्थानीय प्रशासन भी इस कार्य की अनदेखी कर रहा है या फिर इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए है।

 

मांग उठी — हो जांच, लगे सूचना बोर्ड

 

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग है कि इस कार्य की तत्काल जांच की जाए, निर्माण में उपयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो और कार्यस्थल पर आवश्यक सूचना बोर्ड लगाया जाए।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment