अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

उप-स्वास्थ्य केंद्रों की हाजिरी व्यवस्था पर सवाल, कर्मचारियों की मशक्कत में प्रभावित हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

जिले के उप-स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को आज भी अपनी दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-43 क्षेत्र के उप-स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ कर्मचारियों को हाजिरी लगाने के लिए अपने केंद्र से लगभग 500 मीटर दूर निर्धारित लोकेशन तक जाना पड़ता है। इसके बाद उन्हें वापस लौटकर मरीजों की सेवा शुरू करनी होती है। इस प्रक्रिया में प्रतिदिन सुबह के एक से डेढ़ घंटे व्यर्थ हो जाते हैं, जिससे ग्रामीण मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है

 

उप-स्वास्थ्य केंद्र बदरा के कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल से काफी दूरी पर लोकेशन तय होने के कारण उन्हें रोजाना अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान करने के बजाय जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं पर डाल दी गई।

 

इसी केंद्र में पदस्थ सीनियर नर्स निशा निगम, जो करीब 45 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रही हैं, अपने समर्पण और मानवता के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने अपने सेवाकाल में असंभव को भी संभव कर दिखाया है। कई बार वे रात 1–2 बजे तक केंद्र में रहकर सुरक्षित प्रसव कराती रही हैं। यही कारण है कि क्षेत्रवासी उन्हें स्नेहपूर्वक “महिला भगवान” और “बदरा की शान” कहते हैं

 

जब इतनी अनुभवी और निष्ठावान नर्स भी हाजिरी व्यवस्था की अव्यवस्था से परेशान हैं, तो इससे स्वास्थ्य तंत्र की वास्तविक स्थिति उजागर होती है। कर्मचारियों का कहना है कि इस लचर व्यवस्था के कारण 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और ग्रामीण मरीज समय पर इलाज से वंचित हो रहे हैं। अब देखना यह है कि इस समस्या पर प्रशासन कब और कौन ठोस कार्रवाई करता है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment