मध्यप्रदेश सरकार के एक साल के जन सेवा और विकास के समर्पित प्रयासों की पुस्तिका सांसद, विधायक, जिपं. अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों को की गई भेंट
अनूपपुर 06 मार्च 2025/ मध्यप्रदेश सरकार के जन सेवा और विकास के समर्पित प्रयास के एक साल के विभिन्न कार्यों की जनकल्याण पुस्तिका जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक पश्चात् सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, दिशा समिति के सदस्य श्री हीरा सिंह श्याम सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भेंट की गई। पुस्तिका में मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक साल के कार्यों को प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तिका में औद्योगिक निवेश, युवा कल्याण, किसान कल्याण, गौ संरक्षण और संवर्धन, गरीब कल्याण, जनजातीय कल्याण, महिला कल्याण, सुशाासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, शहरी विकास, अधोसंरचना विकास, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अभ्युदय, पर्यटन विकास के नए आयाम, पर्यावरण के लिए जनजागृति, केन्द्रीय योजनाओं में अग्रणी मध्यप्रदेश, अन्य उपलब्धियां, पुरुस्कार की जानकारी प्रस्तुत की गई। पुस्तिका में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और डॉ. मोहन यादव सरकार के मिशन के कार्यों को परिलक्षित किया गया है।