अमरकंटक।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के रसायन विज्ञान विभाग एवं समूचे विश्वविद्यालय परिवार के लिए आज का दिन गर्व और उत्साह से भरा रहा। विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रत जाना ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय से परास्नातक कर चुके कई पूर्व विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है।
वर्ष 2018 से 2021 के दौरान रसायन विज्ञान विभाग से परास्नातक करने वाले बुधराम कोल, अनुपमा सिंह धुर्वे, जनक कुमारी पाव, कमलेश भंडारी, कृष्ण कुमार मरावी एवं अंकुश सोनी का चयन सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से स्नातक (2012–2014) कर चुके पूर्व विद्यार्थी प्रतिभा द्विवेदी, राम दौसा राहुतिया एवं मिथलेश सिंह ने भी MPPSC में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय के अभिभावक प्रभारी कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता से छात्रों में उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
विभागाध्यक्ष प्रो. सुब्रत जाना ने सभी चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर शुभकामनाएं दीं। वहीं विभाग के प्रो. तन्मय कुमार घोरई, प्रो. विश्वजीत मांझी, डॉ. साधु चरण मलिक, डॉ. अजय शंकर, डॉ. अवनीश शुक्ल, डॉ. सदानंदन गुलापिल्ली एवं डॉ. कुंज बिहारी मिश्र ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















