अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की गौरवपूर्ण उपलब्धि

WhatsApp Group Join Now

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक की गौरवपूर्ण उपलब्धि

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक के इतिहास विभाग की डॉ. आर. के. बिजेता को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा “The Role of Karbi Women in the Preservation of Traditional Weaving Practices in Assam” शीर्षक शोध परियोजना के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह अध्ययन असम की करबी जनजाति की महिलाओं द्वारा पारंपरिक बुनाई कला के संरक्षण में उनकी भूमिका पर केंद्रित है। इस शोध के माध्यम से यह विश्लेषण किया जाएगा कि करबी समुदाय की महिलाएँ किस प्रकार अपनी परंपरागत हस्तकला, तकनीक, और सांस्कृतिक विरासत को आज के आधुनिक परिप्रेक्ष्य में संरक्षित एवं पुनर्जीवित कर रही हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ब्योमकेश त्रिपाठी ने डॉ. विजेता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा

“यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। डॉ. आर. के. बिजेता का यह शोध न केवल उनके शैक्षणिक समर्पण और उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि यह पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा।”

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment