अजाक्स प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज का विरोध तेज
ब्यूरो रिपोर्ट : शैलेंद्र जोशी, धार
धार। अजाक्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित रूप से की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने धार में ज्ञापन सौंपकर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। यह ज्ञापन सर्व ब्राह्मण समाज के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन को सौंपा गया
ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि वर्मा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आरक्षण के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर अनुचित एवं समाज को आहत करने वाला वक्तव्य दिया समाज का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए जो सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करे
समाज के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वर्मा से जुड़े कुछ पूर्व प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिससे इस नए बयान को लेकर आक्रोश और बढ़ा है। समाज ने प्रशासन से तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई करने की मांग की
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि धर्मेंद्र जोशी ने कहा कि समाज के सम्मान पर आघात सहन नहीं किया जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन प्रदेशभर में तेज किया जाएगा
प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित जांच का आश्वासन दिया है


















