अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

चंद्रशेखर आजाद जी क़ी जयंती पर फ्रांस एवं इटली मे आयोजित हुए कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now

 

चंद्रशेखर आजाद जी क़ी जयंती पर फ्रांस एवं इटली मे आयोजित हुए कार्यक्रम

दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर एवं मतँगेश्वर सेवा समिति खजुराहो के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर फ्रांस के वेंतनाक शहर (तुलुस), एवं इटली के ला क्वीला ( रोम ) मे एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमे सर्वप्रथम भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया समिति के पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि भारत को आजाद कराने के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी थी

उन्हीं महान स्वतंत्रता सेनानियों में एक नाम ‘चंद्रशेखर आजाद’ का है आज देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन है। यह एक ऐसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी। उन्होंने ठान लिया था कि वे कभी भी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे और अंग्रेजों की गुलामी की हुकूमत से खुद को आखिरी सांस तक आजाद रखा

उन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपनी जिंदगी को देश के नाम कर दिया था उनके इस बलिदान को हम कभी नहीं भूला पाएंगे देश हमेशा उन्हें याद रखेगा अंत मे सभी को प्रसाद वितरण किया गया इस कार्यक्रम मे इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता, अंजलि गुप्ता, माधुरी गुप्ता, प्रोफेसर श्रीमती ओदरीन, योगा फेडरेशन साउथ फ्रांस इंडियनस ईन तुलुस ऐशो, एयरबस मे कार्यरत भारतीय इंजीनियर, ब्रह्म कुमारी, ओशो, हरे रामा हरे कृष्णा ( इस्कॉन ) के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment