परंपरागत नाले को बंद कर कर डाली कॉलोनी विकसित

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार शहर से 5 किलोमीटर दूर ज्ञानपुर पंचायत अंतर्गत शुभ रेजिडेंसी नाम की कॉलोनी इंदौर के कॉलोनाइजर चेतन राठौर के द्वारा विकसित की जा रही है जिसमें प्राचीन समय से परंपरागत रूप से बारिश में बहकर आने वाले पानी को रोक कर कॉलोनी की बाउंड्री वाल बना दी गई है जिसके परिणाम स्वरूप सैकड़ो किसानों का पानी जो यहीं से बह कर निकलता था पूर्णता बंद हो गया है अब बारिश में किसानों के खेतों में बहुत अधिक पानी भरेगा जिसके परिणाम स्वरुप उनकी फैसले गलने का खतरा रहेगा इसमें सबसे बड़ी आश्चर्य की एक चीज जो निकलकर सामने आई वह यह है कि जब नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा विकास की स्वीकृति प्रदान की गई थी तो क्या स्थल निरीक्षण नहीं किया गया था क्या पटवारी ने अपनी रिपोर्ट सबमिट करते समय इन बातों को टिप में नहीं लिखा था आखिर कैसे करोड़पति बिल्डर ग्राम तथा नगर निवेश से जीतकर किसनो की फसल को रौंद सकता है अन्नदाता ने परेशान होकर कलेक्टर तथा तहसीलदार से भी न्याय की गुहार लगाई है शासन द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन भी किया गया है पर अभी तक अन्नदाता को कोई राहत नहीं है किसानों ने अपनी समस्या मीडिया के साथ साझा करते हुए अब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से न्याय की उम्मीद रखी है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

Leave a Comment