जिले के 821 बूथो पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की मन की बात, विधायक, जिला अध्यक्ष हुए शामिल
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
मन की बात का प्रसारण बना भारत की बात — जिलाध्यक्ष निलेश भारती
धार । विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का127वें संस्करण रेडियो कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती के नेतृत्व में रविवार को जिले की धार,बदनावर और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 18 मंडलों के 821 बूथो पर सुनने और देखने की व्यवस्था की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने धार विधानसभा के पीथमपुर में वार्ड क्रमांक 16 बूथ क्रमांक 257 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणास्पद मन की बात कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारी की उपस्थिति में सुना। इस दौरान जिला मंत्री जीवन रघुवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जायसवाल प्रभारी सुभाष जायसवाल पिंटू जायसवाल अमृत जैन कुंदनसिंह पंवार उपस्थित रहे वही धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने धार नगर के बूथ नंबर 59 अर्जुन कॉलोनी में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम मंडल महामंत्री अमित शर्मा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता के साथ श्रवण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात कहा कि मन की बात का प्रसारण भारत की बात का प्रसारण बन चुका है। छठ पूजा लोक आस्था, पर्यावरण और परिवार की एकजुटता का पर्व है। यह सूर्य उपासना के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। वोकल फॉर लोकल’ की भावना से हर भारतीय आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने इस विशेष संस्करण में लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’, देवभाषा संस्कृत के संरक्षण, “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने की ऐतिहासिक उपलब्धि, तथा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे अनेक प्रेरक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम पश्चात कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से भेंट कर स्वदेशी उत्पादों के क्रय – विक्रय करने का अनुरोध किया एवं उनके प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी वस्तु अपनाने के संकल्प पत्र स्टीकर भी चिपकाएं व पत्रक वितरित किए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने


















