अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात जिले में 18 मंडलों के 821 बूथ केन्द्रो पर सुनी गई

WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात जिले में 18 मंडलों के 821 बूथ केन्द्रो पर सुनी गई

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत भारती ने बूथ क्रमांक 47 पर विधायक श्रीमती वर्मा ने बूथ क्रमांक 53 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना

[ शैलेंद्र जोशी। ]

धार :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम का 123वें एपिसोड का सीधा प्रसारण रविवार को जिले के सभी मंडल प्रभारी एवं जिला पदाधिकारियो 18 मंडलों के अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रमुख रूप से अनेक बूथों पर देखा व सुना गया

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत श्री निलेश भारती ने धार नगर के सेनापति मंडल स्थित बूथ क्रमांक 47 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना । विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने नगर के बूथ क्रमांक 53 पर और भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया ने तिरला मंडल बूथ क्रमांक 16 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल जैन बाबा मनीष प्रधान दीपक शर्मा देवेंद्र सोनाने युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जीवन यादव इलू सहित भाजपा परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे

भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुए बताया कि लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। मोदी जी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा, अमरनाथ यात्रा,कांवड़ यात्रा व भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान हत्या दिवस की चर्चा करते हुए मोदी जी ने बताया कि उस काले दौरे में कांग्रेस की हिटलर सरकार ने नागरिकों पर किस तरह से अत्याचार कर लोकतंत्र की हत्या करने का नाकाम प्रयास किया था। प्रधानमंत्री जी के विचारों ने राष्ट्रहित, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु हो रहे सामूहिक प्रयासों को नवीन ऊर्जा प्रदान की

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जिले के सभी 18 मंडलों के 821 बूथ केंद्रों पर मन की बात सुनी गई जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर और खेमराज पाटीदार पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया समेत मंडल अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रमुख रूप से अनेक बूथों पर देखा व सुना गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment