कोरिया केसरी दंगल की तैयारियां पूर्ण , कजलियां को होगा महा मुकाबला , स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
चिरमिरी (एमसीबी) – विगत 53 वर्षों से अपनी परंपरा पर कायम श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति बड़ा बाजार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काजलिया के पावन पर्व पर तालाब के पास जहां भारी मेला भी लगता है
उसके पास ही दंगल का आयोजन होने जा रहा है जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे हैं और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विनय जायसवाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रथम नागरिक रामनरेश राय जी करेंगे ,
आपको बता दें कि उक्त दंगल में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए व द्वितीय पुरस्कार 11हजार रुपए है ,यह जानकारी समिति के सचिव विकास केसरवानी द्वारा दी गई ।


















