मनेन्द्रगढ़। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी अनुभाग का पदक और प्रमाणपत्र वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मधुर मुस्कान और अभिभावकों के उत्साह से आलोकित हो उठा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, कहानी वाचन और एकल नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
संस्था की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह बच्चों की लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का उत्सव है जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।
प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूनम तिवारी ने नियमित उपस्थिति के महत्व पर बल देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन नर्सरी की शिक्षिका सुश्री अवनीत कौर ने किया जबकि केजी वन की शिक्षिका श्रीमती रश्मि सोनी एवं श्रीमती एल्विना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
*सम्मानित विद्यार्थियों के नाम*
कक्षा नर्सरी:- विराज सिंह, अवयांश गुप्ता, राम पांडे, जयेश कुमार बंजारे, सांची गोयल, आर्वी शर्मा, प्रणवी परमार, अर्णव पोद्दार, श्रीयांश सिंह, रिद्धि सोनी, शक्ति सिंह एवं अविक शर्मा।
कक्षा केजी-वन:- आत्मिक गुप्ता, काशवी सोनी, युग भारद्वाज, अंश कुशवाहा, ऐश्नी नरूला, शिवांश शर्मा, अर्णव अग्रवाल, कृष्ण वासु यादव, अर्क कुमार गुप्ता, मोहम्मद हम्माद अख्तर, जीविका श्री, आभा सिंह, अयान सिंह, गगन अग्रवाल, अर्निका सिंह, सौम्या सिंह, अद्विक पांडे, सारांश जेना एवं सत्यम कुमार शाह।
कक्षा केजी-टू:- जर्मिना हयात खान, श्रीनिका पांडे, आदृशा पांडे, नित्या गुप्ता, माधव गोयल, पावनी अग्रवाल, प्रहर्ष पांडे, शिवन्या सराफ, आयुष सिंह श्याम, समृद्धि खटीक, आभा कुमारी, मनस्वी मिश्रा, अर्चित तिवारी, तृषा कुमारी, इथान जार्विस जै, फरहान कुरैशी एवं शानवी शाह।
इन सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने समारोह को गौरव एवं उल्लास से परिपूर्ण कर दिया।

