अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

प्रतिमा पटवा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

दूसरी बार कमान मिलने से कार्यकर्ताओं में आया उत्साह

 

एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी ने महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाया है। भाजपा महिला मोर्चा जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की जिम्मेदारी पुनः प्रतिमा पटवा को सौंपे जाने से संगठन में सकारात्मक संदेश गया है। लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने को उनके कुशल नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

जैसे ही यह घोषणा हुई जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ सहित पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी कार्यालयों में बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और इसे महिला संगठन के लिए शुभ संकेत बताया। अपने पिछले कार्यकाल में प्रतिमा पटवा ने महिला मोर्चा को केवल संगठनात्मक ढांचे तक सीमित ना रखते हुए सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा। बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना, प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करना साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

पुनः दायित्व मिलने पर प्रतिमा पटवा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है। वह उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय, मजबूत और जनहित से जुड़ा बनाया जायेगा ताकि महिलाओं की भूमिका संगठन और समाज दोनों में सशक्त हो सके। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रतिमा पटवा के अनुभव और संगठनात्मक समझ से महिला मोर्चा को नई दिशा और गति मिलेगी। उनका पुनः चयन यह दर्शाता है कि भाजपा निरंतर कार्य करने वाले और परिणाम देने वाले नेतृत्व को आगे बढ़ाने की नीति पर कायम है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment