अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

गुरुनानक देव जी की जयंती पर प्रभात फेरी का हुआ भव्य स्वागत वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत

WhatsApp Group Join Now

गुरुनानक देव जी की जयंती पर प्रभात फेरी का हुआ भव्य स्वागत

वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत

कीर्तन और अरदास में हुए शामिल

 

मनेन्द्रगढ़। रविवार को वार्ड क्रमांक 22 स्थित मंजीत सिंह के निवास पर सिख समाज द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक प्रभात फेरी का आगमन श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में हुआ। प्रभात फेरी के आगमन पर वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुबह के समय नगर के विभिन्न मार्गों से निकली प्रभात फेरी में श्रद्धालु संगत ने गुरु वाणी के भजन और कीर्तन प्रस्तुत करते हुए नगर में आध्यात्मिक माहौल बना दिया। ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयघोष से गलियां गूंज उठीं। कार्यक्रम के दौरान कीर्तन एवं अरदास का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के सदस्य, स्थानीय नागरिक एवं बच्चे शामिल हुए। अरदास के बाद श्रद्धालुओं को गुरु का प्रसाद वितरित किया गया।

वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने अपने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने सत्य, सेवा, समानता और करुणा का जो संदेश दिया वही समाज में एकता और भाईचारे की मूल भावना को सशक्त बनाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आपसी प्रेम और सौहार्द का पाठ पढ़ाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना केवल समाज में आध्यात्मिकता का संचार करते हैं बल्कि युवाओं को भी अपने संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

प्रभात फेरी के दौरान मंजीत सिंह, स्वप्निल सिन्हा, अमरजीत चौहान, विद्याधर गर्ग, मुकेश चंद्राकर, रामकुमार यादव, गुरजीत भामरा, रोहित यादव, श्यामसुंदर जायसवाल, जितेंद्र सिंह, लखन सिन्हा और अन्य वार्डवासी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment