अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

लोकप्रिय विधायक रेणुका सिंह ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

कोरिया। सोनहत क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशगवां ग्राम पंचायत केशगवां की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित CC (सीमेंट कंक्रीट) सड़क निर्माण कार्य एवं मुक्ति धाम,का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण की मुख्य अतिथि हमारी माननीय विधायक श्रीमती रेणुका सिंह जी थीं।

विधायक जी ने मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस नई सड़क के बनने से गाँव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी।

जनता ने अपनी लोकप्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रीमती रेणुका सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सुनिश्चित किया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत केशगवां अपनी विधायक दीदी श्रीमती रेणुका सिंह का इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किए हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment