भालूमाड़ा। एक मूकबधिर महिला को पिछले एक माह से वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया है। महिला बोलने में असमर्थ होने के कारण अपने घर का नाम, पता अथवा परिजनों की कोई जानकारी नहीं बता पा रही है, जिससे उसकी पहचान में कठिनाई आ रही है।
इस संबंध में थाना भालूमाड़ा प्रभारी विपुल शुक्ला ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो—जैसे उसका नाम, पता या परिवार—तो तत्काल थाना भालूमाड़ा को सूचित करें।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की समुचित देखभाल और सुरक्षा की जा रही है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने जनसहयोग से महिला को उसके परिजनों से मिलाने की उम्मीद जताई है।


















