अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना रामनगर पुलिस ने स्काउट–गाइड के साथ चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

थाना रामनगर क्षेत्र में 03 दिसंबर 2024 को पुलिस द्वारा स्काउट–गाइड के सहयोग से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें अपने परिजनों को भी हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।

 

इसके साथ ही थाना रामनगर पुलिस टीम ने क्षेत्र में पूर्व में चिन्हित उन दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण किया, जहां पहले सड़क हादसे हो चुके थे। सड़क दुर्घटना रोकथाम के उद्देश्य से इन स्थानों पर रेडियमयुक्त संकेतक बोर्ड लगाए गए। इन बोर्डों पर हेलमेट पहनने, गति नियंत्रित रखने और अन्य सड़क सुरक्षा निर्देश स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं।

 

आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना के लिए थाना प्रभारी रामनगर का संपर्क नंबर 7701042203 भी बोर्ड पर अंकित किया गया है। रेडियम बोर्ड होने से यह रात में हेडलाइट पड़ते ही दूर से दिखाई देगा, जिससे दुर्घटना की आशंका कम होगी

 

थाना रामनगर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता और सतर्कता बढ़ाने की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment