अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

थाना महाराजपुरा–क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही मैरिज गार्डन में हुई 11 लाख की चोरी का खुलासा, 7 लाख 80 हजार रुपये बरामद

WhatsApp Group Join Now

थाना महाराजपुरा–क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही

मैरिज गार्डन में हुई 11 लाख की चोरी का खुलासा, 7 लाख 80 हजार रुपये बरामद

 

ग्वालियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन में महाराजपुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभिनंदन वाटिका में हुई 11 लाख की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी संतोष सिसोदिया (सांसी) से 7 लाख 80 हजार रुपये नगद बरामद किए।

 

फरियादी भुवनेश सिंह तोमर द्वारा दर्ज रिपोर्ट के बाद सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेंद्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल और थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को बोडा (राजगढ़) इलाके से पकड़ा। पकड़े गए आरोपी ने चोरी में शामिल मुख्य आरोपी शिवा सिसोदिया व एक नाबालिग का नाम उजागर किया, जिनकी तलाश जारी है।

 

बरामदगी में शामिल 7 लाख 80 हजार रुपये को पुलिस ने जप्त किया है। एसएसपी ग्वालियर ने इस सफल खुलासे पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment