अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पुलिस कर्मी ने की मानवता की मिसाल पेश समझा दिव्यांग की भावनाओं को ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

पुलिस कर्मी ने की मानवता की मिसाल पेश समझा दिव्यांग की भावनाओं को

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

 

17 सितंबर को धार में बदनावर थाना क्षेत्रान्तर्गत भैंसोला में पी.एम. मित्रा मेगा पार्क में माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम में थाना प्रभारी धामनोद – प्रवीण ठाकरे को पुलिस महानिदेशक महोदय ने 5000 के नगद इनाम से किया पुरुस्कृत ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बदनावर के भेंशोला गांव में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात थाना प्रभारी धामनोद, निरीक्षक प्रवीण ठाकरे ने एक दिव्यांग व्यक्ति की सहायता कर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की।

सभा स्थल पर अत्यधिक भीड़ के बीच, एक दिव्यांग व्यक्ति जो हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पांडाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें देख निरीक्षक ठाकरे तुरंत उनके पास पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि सुरक्षा कारणों से व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है, तो उन्होंने बिना देर किए दिव्यांग व्यक्ति को स्वयं गोद में उठाकर सुरक्षित रूप से वाहन तक पहुंचाया।

इस सराहनीय और संवेदनशील कृत्य के लिए पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें ₹ 5000 की नकद राशि से पुरस्कृत किया।

थाना प्रभारी ठाकरे का यह कार्य न केवल पुलिस विभाग की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि आम जनमानस में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास को और भी सुदृढ़ करता

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment