अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ऑनलाईन फ्रॉड मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता 

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

 

वाट्सअप पर कलेक्टर की फोटो लगाकर ऑनलाईन रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

खरगोन। ऑनलाईन फ्रॉड मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वाट्सअप पर कलेक्टर की फोटो लगाकर ऑनलाईन रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 2 नाबालिग और एक महिला शामिल है। इनकी गिरफ्तारी मुंबई और रीवा से की गई, जहां पुलिस को इन्हें तलाशने में खासी मशक्त करना पड़ी।

थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया 25 अक्टूबर को मोबाइल नंबऱ 84339410118 पर कलेक्टर की फोटो लगाकर अधिकारियों से चेटिंग की गई थी। इस फर्जी चेटिंग के जाल मे फंसकर एक अधिकारी ने एक लाख रुपए फर्जी अकाउंट में डाल दिए थे, जिसक शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने मुंबई सहित रीवा में मशक्कत के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ठगे गए एक लाख रुपए भी जब्त हुए है। इन फ्रॉड में शामिल अन्य सदस्यों की भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी महंगे शौक पूरे करने व जल्दी पैसे कमाने के लिए ऑनलाईन फ्रॉड का शार्टकट रास्ता अपना रहे थे। यह लोगों को ठगने के लिए किराये पर बैंक खाते इस्तेमाल कर रहे थे।

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment