अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अज्ञात कारणों से युवक ने घर मे लगायी फांसी, जाँच मे जुटी पुलिस 

WhatsApp Group Join Now

अज्ञात कारणों से युवक ने घर मे लगायी फांसी, जाँच मे जुटी पुलिस

 

अनूपपुर/कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के बरटोला गांव में युवक ने अज्ञात कारणों से देर रात घर के अंदर अपने कमरे में फांसी ली घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच करने में जुटी हुई है।

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के बरटोला निवासी 26 वर्षीय युवक पंकज यादव पिता मोहन यादव जो वाहन चालक का काम करता रहा है देर रात घर के अपने कमरे के अंदर साड़ी के टुकड़ा से फांसी लगा ली घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उसे नीचे उतारा गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी

मृतक का तीन माह पूर्ण विवाह हुआ रहा जो अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पूर्व मां शारदा के दर्शन करने मैहर जाकर वापस अपने ससुराल में ठहर कर पत्नी को मायका में छोड़ कर मंगलवार की देर रात अपने घर पहुंचा रहा जो देर रात पत्नी को फोन कर बात करने बाद अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली पत्नी द्वारा बरटोला स्थित ससुराल के अन्य रिस्तेदारो को फोन पर जानकारी दिए जाने पर परिजनों द्वारा उसके कमरे को खोल अंदर देखने पर पंकज फांसी में लटका मिला

 

जिसे नीचे उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी रही घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह कोतवाली थाना अनूपपुर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजते हुए परिजनों एवं अन्य लोगों से पूछताछ की युवक के फांसी लगाने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है घटना का स्पष्ट कारणों का पता लगाने पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment