पोंडी में अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस की कार्यवाही
10 टन अवैध कोयला जब्त, आरोपियों में मचा हड़कंप
एमसीबी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना पोंडी क्षेत्र अंतर्गत पोंडी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चित्ताझोर में अवैध कोयला भंडारण का खुलासा किया है। धाना पोंडी निवासी सोनसाय पंडो पिता स्वर्गीय नंदू (उम्र 60 वर्ष) के खेत से लगभग 10 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है
इस कार्यवाही को नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका मिंज के निर्देशन और थाना प्रभारी पोंडी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़ के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की इस सख्त और त्वरित कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार हो रही पुलिस की प्रभावी कार्यवाही की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और आगे भी ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी


















