पकरिया में पानी टंकी के पास शासकीय भूमि पर कब्जे की होड़, गरीब की झोपड़ी पर भी दबंगों का कब्जा — प्रशासन मौन

---Advertisement---

पकरिया में पानी टंकी के पास शासकीय भूमि पर कब्जे की होड़, गरीब की झोपड़ी पर भी दबंगों का कब्जा — प्रशासन मौन

अनूपपुर/कोतमा
जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरिया में पानी टंकी के पास स्थित शासकीय भूमि पर इन दिनों अवैध कब्जों की होड़ मची हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोग भररा टोला के आदिवासी परिवारों, विशेषकर महिलाओं को आगे कर पहले शासकीय जमीन पर कब्जा करवाते हैं और बाद में उक्त भूमि को बेच देते हैं हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें कब्जा कर जमीन डेढ़ लाख रुपये में बेचे जाने की चर्चा है

ग्रामीणों के अनुसार इसी क्रम में एक गरीब परिवार के ओमप्रकाश साहू द्वारा बनाए गए छोटे से घर पर भी जबरन कब्जा कर लिया गया आरोप है कि विरोध करने पर धमकी दी जाती है

बताया जा रहा है कि जिस शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, वहीं भविष्य में पीडीएस भवन, पंचायत भवन, गौशाला एवं बच्चों के खेल मैदान का निर्माण प्रस्तावित है पास में ग्राम पंचायत का शौचालय भी निर्मित है, फिर भी अतिक्रमण जारी है

स्थानीय नागरिकों ने थाना कोतमा प्रभारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है, ताकि आगामी योजनाएं प्रभावित न हों

इनका कहना है

“मैंने तहसीलदार से बात की है। उन्होंने कहा है कि त्यौहार समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी

राजू राम जोशी सचिव
सचिव, ग्राम पंचायत पकरिया

इनका कहना है

मैंने तहसीलदार को फोन लगाया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अभी छुट्टी का समय है और इसी दौरान अतिक्रमण किया जा रहा है। होली की छुट्टी बीत जाने के बाद मैं विधिवत पत्र बनाकर तहसीलदार को दूंगा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई जाएगी

संतोष सिंह गोड
सरपंच, ग्राम पंचायत पकरिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment