फाग की उमंग के साथ लौट रहे भारी संख्या में श्रद्धालु , अमरकंटक के नर्मदा तट पर फिर बढ़ी आस्था की टोली

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में पहुंच रहे श्रद्धालु जो महाप्रभु जगन्नाथ जी के पावन धाम पुरी की यात्रा कर होली खेलने उड़ीसा गए , विंध्य क्षेत्र के श्रद्धालु अब लौटते हुए पवित्र नगरी अमरकंटक पहुंचने लगे हैं । जो रीवा , सीधी , सिंगरौली , मऊगंज , सतना , मैहर सहित शहडोल , उमरिया और अनूपपुर जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों और बसों से जगन्नाथ पुरी की धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे । अब उनकी वापसी का क्रम शुरू हो गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरकंटक में प्रवास करते हुए मां नर्मदा के पावन नर्मदा तट पर स्नान , ध्यान तथा पूजन-अर्चन कर रहे हैं ।

यात्रा के दौरान अनेक श्रद्धालु ऐसे भी थे जो जाते समय नर्मदा स्नान और दर्शन नहीं कर पाए थे । वे अब जगन्नाथ पुरी से फाग खेल कर लौटते समय अमरकंटक पहुंचकर पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं ।

इससे पूर्व पुरी जाते समय भी हजारों श्रद्धालुओं ने अमरकंटक पहुंचकर नर्मदा स्नान , पूजन और दर्शन किए थे । अब वापसी के क्रम में भी श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है जिसके कारण पवित्र नगरी अमरकंटक में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ देखने को मिल रही है ।

नर्मदा तट और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आस्था से भरा वातावरण दिखाई दे रहा है । स्नान , ध्यान और पूजन-अर्चन के बाद कई श्रद्धालु ढोल , टिमकी , झांझ और मंजीरे की थाप पर पारंपरिक फाग गाते हुए होली की उमंग में झूमते नजर आ रहे हैं । रस से भरे फाग गीतों और भक्तिभाव से सराबोर इस माहौल ने अमरकंटक की पवित्र वादियों को भी रंग और भक्ति के अनूठे संगम से भर दिया है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment