भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन में उमड़ा जनसैलाब
प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
एमसीबी/27 नवंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर (MCB) के नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन आज चैनपुर मनेंद्रगढ़ स्थित एफसीआई गोदाम के सामने विधि-विधान से संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनी, विधायक रेणुका सिंह, भरतपुर–सोनहत विधायक तथा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पर उमड़े जनसैलाब ने उत्साह का असाधारण वातावरण बना दिया
जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले का उद्बोधन
जिलाध्यक्ष चंपा पावले ने कहा कि सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय संगठन की मजबूती का आधार बनेगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह को प्रेरणादायी बताया
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले – “ऐतिहासिक दिन”
मंत्री जायसवाल ने भूमिपूजन को स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा केंद्र और संगठन का मंदिर साबित होगा
रामविचार नेताम का भावुक संबोधन
प्रदेश प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने संगठन की लंबी संघर्षयात्रा को याद करते हुए कहा कि 2 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह विशाल कार्यालय कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने सरगुजा से कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी तक संगठन की चुनौतियों और उपलब्धियों का स्मरण करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता का मंच पर सम्मान भी कराया
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा – “आज का दिन नव निर्माण का”
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित जिला कार्यालय अब आकार ले रहा है, जो संगठन को नई ऊर्जा देगा।
उन्होंने BLA1–BLA2 मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही देश के मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूती से बनाए हुए है
कार्यक्रम के अंत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साल और श्रीफल भेंट किए गए
भारी भीड़ की उपस्थिति—भाजपा संगठन का शक्ति प्रदर्शन
समारोह में भाजपा जिला पदाधिकारी, महापौर राम नरेश राय, आशीष सिंह, द्वारिका जायसवाल, राहुल सिंह, रीत जैन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
नवीन जिला कार्यालय आने वाले समय में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा


















