अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

अमरकंटक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

WhatsApp Group Join Now

अमरकंटक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर थाना अमरकंटक परिसर में शांति समिति की बैठक शुक्रवार 19/09/25 को आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती पार्वती सिंह उइके ने की । इस अवसर पर थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह तिवारी , नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते , पटवारी भूपेंद्र सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , पार्षद जोहान लाल चंद्रवंशी , शक्तिशरण पांडेय , दिनेश साहू , सूरज साहू , गोलू द्विवेदी , धनंजय तिवारी , प्रेमलाल प्रजापति , रितिक अग्रवाल , विपुल वर्मन , दुर्गा पंडालों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित नगर के गणमान्य नागरिक के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

बैठक में दुर्गा उत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । विशेष रूप से स्वच्छता पर ध्यान देने , दुर्गा पंडालों के आसपास कचरा पात्र रखने तथा मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित कुंडों में ही करने पर जोर दिया गया । साथ ही रात्रि 10 बजे तक ही लाउडस्पीकर उपयोग करने और डीजे का प्रयोग धीमी आवाज में करने का निर्देश दिया गया ।

बैठक में यह भी अपील की गई कि दुर्गा उत्सव को भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाए ।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment