उमरिया। आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए थाना नौरोजाबाद में दिनांक 17 सितंबर, समय लगभग 5:00 बजे शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता पाली एसडीओपी एस. सी. बोहित, नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे, नायब तहसीलदार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने की।
बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और पत्रकार बंधुओं के साथ मिलकर आगामी नवरात्र पर्व को शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। विशेष रूप से विसर्जन और चल समारोह के दौरान अश्लील गानों के बजाय सांस्कृतिक एवं शुभ संदेश देने वाले गानों के माध्यम से त्यौहार की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया गया।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई ताकि पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। साथ ही जनता को निर्देशित किया गया कि वे अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचें और कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करें।
इस अवसर पर थाना प्रभारी बालेंद शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कुशल सिंह, मुख्य नगर परिषद अधिकारी शिव प्रसाद धुर्वे सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद