अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ग्रामोदय से अभ्युदय की ओर बढ़ा चुकान, सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

जमुनाकोतमा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आज 28 जनवरी 2026 को विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्रमांक 4 अंतर्गत ग्राम पंचायत चुकान में सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम एवं ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के तहत ग्राम विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिलाओं को नशे से दूर रहने, परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, नोडल अधिकारी के रूप में माध्यमिक विद्यालय चुकान के प्राचार्य श्री राम प्रजापति, कृषि विभाग से परस्ते, पशुपालन विभाग से मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चुकान के अध्यक्ष बेसाहन प्रजापति, परामर्शदाता कृष्णा देवी, शिवानी सिंह तथा CMCLDP की छात्राएं त्रिवेणी एवं अंजली की सक्रिय सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी और ग्राम विकास में सहभागिता का संदेश दिया गया।

Leave a Comment