अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

परमार का हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Group Join Now

परमार का हुआ भव्य स्वागत

 

कसरावद।अखिल भारतीय बलाई महासंघ, मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज परमार के कसरावद आगमन पर हरसिद्धिधाम कॉलोनी स्थित समाजसेवी रवि भालसे के निवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

स्वागत समारोह में परमार ने कहा कि “रवि भालसे जैसे समाजसेवी रोजगार मूलक व्यवसायों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए रास्ते खोल रहे हैं। शिक्षा व गरीब बच्चों की सहायता में उनका योगदान अनुकरणीय है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि समाज को शिक्षित, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। समाज को एक सूत्र में बांधने का आह्वान भी उन्होंने किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment