अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन को सम्मानित किया जाए : कैलाश तिवारी

WhatsApp Group Join Now

पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन को सम्मानित किया जाए : कैलाश तिवारी

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और हालिया गतिविधियों को लेकर कार्यसमिति के पूर्व सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग से विश्वविद्यालय प्रशासन को सम्मानित करने की मांग की है उन्होंने कहा कि नवलपुर परिसर में लगभग 8,000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और प्रतिदिन पाँच बसों से शहडोल से नवलपुर तक आने-जाने की व्यवस्था ऐसे संचालित हो रही है कि इसका गणित गणितज्ञों की समझ से भी परे है। उन्होंने इसे “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज किए जाने योग्य बताया

तिवारी ने आरोप लगाया कि जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद नवंबर अंत तक स्नातक स्तर के हजारों छात्रों के परिणाम घोषित नहीं किए गए, जिससे छात्र बिना रिजल्ट के ही अगली कक्षाओं में बैठने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की नॉन-शैक्षणिक भर्ती प्रक्रिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने निरस्त कर स्पष्ट रूप से प्रशासनिक पक्षपात बताया, इसके बावजूद उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कोई कार्रवाई न होना चिंताजनक है

उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली सम्मान के योग्य बन जाती है, ताकि अन्य विश्वविद्यालय भी “ऐसी उपलब्धियों” से प्रेरणा ले सकें। तिवारी ने कहा कि पूर्व में रिजल्ट में देरी पर छात्र आंदोलन करना पड़ता था, लेकिन आज युवा वर्ग की चिंताओं पर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है विश्वविद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश छात्र आदिवासी वर्ग के हैं, जिनके भविष्य पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment