अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सुखद अनुभूति के साथ नवग्रह मंदिर लौटे पंचक्रोशी यात्री, भंडारा प्रसादी ग्रहण कर लौटे घर

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

लोकेशन खरगोन,,,

जिला खरगोन मध्य प्रदेश,,,

रिपोर्टर अबरार पठान,,,

मोबाइल 9893586792,,,

 

 

 

खरगोन। निमाड़ क्षेत्र में सुख.समृद्घि, शांति की कामना को लेकर नवग्रह मंदिर से शुरु हुई 5दिनी पंचकोशी यात्रा शुक्रवार को संपन्न हुई। करीब 5 हजार से अधिक श्रद्धालु करीब 75 किमी की यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों से सुखद अनुभूति लेकर वापस नवग्रह मंदिर लौटे। यात्रा की शुरुआत 15 दिसम्बर को कुंदा तट स्थित नवग्रह मंदिर से की गई थी। यात्रा लौटने पर श्रद्धालुओं ने नवग्रह भगवान के दर्शन किये, कई श्रद्धालूओं ने भगवान सत्यनारायण कथा भी कराई। यात्रियों के तिरुपति भक्त एवं रवि जोशी मित्र मंडल द्वारा भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया। मण्डल संयोजक एवं विधायक रवि जोशी ने बताया यात्रा में शामिल हजारो यात्रियों ने लिये मण्डल द्वारा पिछले 15 वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमे भोजन प्रसादी ग्रहण कर यात्री अपने अपने गंतव्य को रवाना हुए। यात्रा ध्वज वाहक नैनसिंह बाबा ने बताया यह यात्रा प्रतिवर्ष पौष कृष्ण में निकाली जाती है। 5000 से अधिक महिला.पुरुष, बच्चों और निशक्तजन पदयात्रा में शामिल हुए थे। करीब 75 किमी की यात्रा में 20 गांवों की सीमाओं से होकर गुजरें। विभिन्न पड़ावों पर ठहरते हुये रोजाना 15 किमी का सफर तय किया। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा किसी भी नर्मदा तट से नही गुजरती। इस यात्रा की शुरुआत 2008 से की गई थी, जो अनवरत जारी है।

 

 

 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment