पंचायत उन्नत सूचकांक से पंचायतो का होगा समग्र विकास -जिपं अध्यक्ष
पंचायत उन्नती सूचकांक विमोचन तथा जिले की सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त पंचायत को किया गया सम्मानित
पंचायत उन्नत सूचकांक संबंधी एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न
अनूपपुर 7 अगस्त 2025/ पंचायतों के समग्र विकास के प्रदर्शन मापक के रूप में पीएआई 1.0 (पंचायत उन्नती सूचकांक) समूचे देश में क्रियान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 में संपादित पीएआई 1.0 (पंचायत उन्नती सूचकांक) का विमोचन जिला स्तर पर कर जिला पंचायत सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह श्रीमती किरण चौधरी सुश्री भारती केवट तथा जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य अधिकारी श्री के के सोनी, जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य श्री संदीप शुक्ला एसआईआरडी जबलपुर के प्रशिक्षक श्री सुरेंद्र प्रजापति एवं श्री नवीन शिवा सहित आरजीएसए डीपीएम श्री सुदर्शन कुमार चंदेल पेसा के जिला समन्वयक श्री राजेश सिंह सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव आदि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने पंचायत के समग्र विकास के लिए शासन शासन के प्रयासों की सराहना की उन्होंने कहा कि बेहतर प्रयास से पंचायत का सुधारणीकरण सुनिश्चित है उन्होंने जिले के ग्राम पंचायत को समग्र विकास के लिए सशक्त प्रयास करने पर बल दिया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह तथा सुश्री भारती केवट ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर जिले की सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त 10 पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान पर जनपद पंचायत कोतमा की ग्राम पंचायत बहेराबांध को प्रथम पुरस्कार 11हजार रुपए प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह तथा द्वितीय पुरस्कार जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत सकोला को 71 सौ तथा प्रतीक चिन्ह तथा तृतीय पुरस्कार जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत कोठी को 51सौ तथा प्रतीक चिन्ह व ग्राम पंचायत पसला, तितरीपोडी, परसवार,फुनगा, बीड, टांकी, कुकुरगोड़ा को ₹21सौ रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं 10 पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशिक्षण से कार्यशाला के संबंध में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी ने जानकारी दी।
पंचायत विकास सूचकांक विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा सतत विकास के लक्ष्यो को स्थानीयकरण और 9 विषयगत क्षेत्र अंतर्गत पंचायत की वर्तमान स्थिति व पंचायत उन्नति सूचकांक का परिचय के नवीनतम संकेतक क्रियान्वयन की प्रक्रिया एवं पोर्टल प्रदर्शन के संबंध में एसआईआरडी के प्रशिक्षक श्री सुरेंद्र प्रजापति एवं श्री नवीन शिवा ने जानकारी दी।


















